Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

सोफीपुर में हकीम के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

  • हकीम से पूछा नाम और चला दी गोली, सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सोफीपुर गांव में एक हकीम के घर पर स्कूटी सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगालने में लग गई। बताया गया कि सोफीपुर निवासी शाहिद हकीम का घर पर ही काम करता है।

देर रात हकीम के घर पर दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और वहां रुक गए। दोनों युवकों को खड़ा देख हकीम ने उनसे खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने हकीम से उनका नाम पूछा और नाम पूछने के तुरंत बाद तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। बताया गया कि हकीम इस घटना में बाल-बाल बच गया और युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके से आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार का कहना है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से की फायरिंग

अगर सोफीपुर में रह रहे लोगों की माने तो उनका साफ कहना है कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। क्योंकि फायरिंग करने युवकों ने नाम पूछा और फायरिंग शुरू कर दी। बताया यह भी गया की दोनों युवकों से हकीम द्वारा छीना झपटी में फायरिंग करने वाले तमंचे और दोनों युवकों की चादर को छीन लिया गया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन पुलिस इन दोनों चीजों से अनभिज्ञता भी जाहिर नहीं कर रही है।

घरों से बाहर निकले लोग

घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि पुलिस ने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और जल्द ही आरोपियो को पकड़ने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img