Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रैपिड रेल शामली तक चलाए जाने की मांग

  • सांसद डा. सत्यपाल सिंह के समक्ष उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: बागपत लोकसभा से भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह से भाजपाइयों ने शामली तक रैपिड रेल चलवाने की मांग की है।

शुक्रवार को मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर एवं बागपत के सांसद डा. सत्यपाल सिंह कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के आनंद सिनेप्लेक्स पर पंहुचें। जहां पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरुण अग्रवाल सहित अन्य भाजपाइयों ने सांसद डा. सत्यपाल सिंह का जोदार स्वागत किया।

बैठक के दौरान डा. सत्यपाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने और गरीब परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया।

भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने बागपत सांसद के समक्ष जनहित की समस्याओं को उठाते हुए अवगत कराया कि उनके दिल्ली से लेकर बागपत के गांव कासमपुर खेडी तक रैपिड रेल का संचालन संभव हुआ है।

उन्होंने कासमपुर खेडी से शामली तक भी रैपिड रेल का संचालन कराए जाने की मांग की। जिस पर भाजपा सांसद कार्यकर्त्ताओं की मांग को शीघ्र पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान राजेन्द्र आचार्य, वरूण पंवार, सतबीर वर्मा, डा. रश्मिकांत, डा. सुभाष मलिक, बिटटू मलिक, लोकेश गोयल, संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img