Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

धर्मपाल का साहित्य चुनौतियों से निपटने की दिखाता है राह

  • साहित्यकार गांधीवादी विचारक की जन्मशती मनाई गई
  • साहित्य को यूनिवर्सिटी पाठयक्रम में शामिल करने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: महान साहित्यकार गांधीवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल कंसल का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। साथ ही, उनकी स्मृति में पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।

शुक्रवार को कांधला नगर की सुप्रसिद्ध हस्ती महान साहित्यकार गांधीवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल कंसल की जन्म शताब्दी समारोह श्री श्री चन्दन लाल नेशनल इंटर कॉलेज के सभागार धूमधाम से मनाया गय। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बागपत से सांसद डा. सत्यपाल सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के पूर्व चेयरमैन डा. महेश शर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डा. एनके तनेजा, पूर्व डीजीपी आरएन सिंह, पूर्व केवीआइसी के चेयरमैन डा. यशवीर सिंह, भाजपा केंद्रीय परिषद सदस्य मृगांका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांधला जैसे कस्बे में पढ़े, पैदा हुए धर्मपाल कंसल जैसी विराट शख्सियत के व्यक्ति तथा अग्रिम पंक्ति के साहित्यकार व स्वतंत्रता सेनानी को वैसी पहचान नहीं मिली जैसी मिलनी चाहिए थी।

43 11

उन्होंने कहा कि धर्मपाल कंसल अपने उम्दा लेखन एवं गांधीवादी चिंतन के बावजूद भी राष्ट्रीय स्तर पर वह ख्याति नहीं पा सके जिसके वह वास्तविक हकदार थे। धर्मपाल कंसल का साहित्य भारत के प्राचीन वैभव तथा वर्तमान की चुनौतियों से निपटने की राह दिखाता है।

इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डा. एनके तनेजा से धर्मपाल कंसल शोध पीठ के सहयोग से उनके साहित्य तथा जीवन परिचय को विषय के रूप में विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ-साथ उनके साहित्य चिंतन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं, वर्तमान पीढ़ी को उनके कार्यों तथा साहित्यिक सेवा से परिचित कराने का आह्वान किया।

समारोह में गीता धर्मपाल, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के वाइस चांसलर डा. एनके तनेजा, केंद्रीय विश्वविद्यालय चंपारण के कुलाधिपति डा. महेश शर्मा, बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी वीरेंद्र सिंह व संचालन अंशिका राज तथा राजेंद्र चौहान ने किया।

इस दौरान नरेश सैनी, राजीव जैन, पवन कंसल, अरविंद कंसल, दिनेश चंद गुप्ता, संजीव मलिक, नीरज मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. विनोद मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतबीर सिंह मलिक, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img