जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए 5 दिसंबर 2025 को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के रुकने और पार्किंग की मनाही रहेगी, जबकि कुछ रास्तों से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक सुचारू और सुरक्षित तरीके से चलता रहे।
सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद
मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनजी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। इन मार्गों पर खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा। गलत पार्किंग पर कानूनी कार्रवाई होगी। टो किए गए वाहन काली बाड़ी मंदिर मार्ग और भैरव मंदिर के सामने स्थित ट्रैफिक पिट में जमा किए जाएंगे।
यहां से मार्ग होंगे परिवर्तित
वंदे मातरम मार्ग–साइमन बोलिवर मार्ग
गोलचक्कर कौटिल्य मार्ग
सैन मार्टिन–मानस क्रॉसिंग
सैन मार्टिन–एबीएचएम क्रॉसिंग
सैन मार्टिन–अभय क्रॉसिंग
सुनहरी मस्जिद
गोलचक्कर रेल भवन सात
इन रास्तों से बचें
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी, जनपथ रोड
इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें
वंदे मातरम मार्ग, गोलचक्कर यशवंत प्लेस, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, रफी मार्ग
सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक
जनपथ रोड, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर, सिकंदरा रोड और डब्ल्यू-पॉइंट पर रुकना या पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर खड़े वाहनों को भी टो किया जाएगा।
यातायात यहां से डायवर्ट होगा
जनपथ–टॉल्स्टॉय मार्ग
टॉल्स्टॉय–केजी मार्ग
रंजीत सिंह फ्लाईओवर–बाराखंभा रोड
सुनहरी मस्जिद
गोलचक्कर रेल भवन
इन रास्तों से बचें
जनपथ–टॉल्स्टॉय मार्ग, टॉल्स्टॉय–केजी मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर–बाराखंभा रोड, फिरोज शाह रोड, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, अकबर रोड, एमएलएनपी, जनपथ रोड
वैकल्पिक मार्ग
डीडीयू मार्ग, आसफ अली रोड, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, रफी मार्ग
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
जनपथ रोड, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने पर वाहन तुरंत टो किए जाएंगे।
इन स्थानों से मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे
जनपथ–टॉल्स्टॉय मार्ग
टॉल्स्टॉय–केजी मार्ग
रंजीत सिंह फ्लाईओवर–बाराखंभा रोड
डब्ल्यू-पॉइंट
एमएलएनपी
क्यू-पॉइंट
गोलचक्कर सुनहरी मस्जिद
क्लेरिज होटल
अकबर रोड
मान सिंह रोड
मथुरा रोड (एनएससीआई क्लब)
भगवान दास रोड/तिलक मार्ग

