Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

नगर निकायों से भाजपा को हटाइए और सुविधाएं पाईए: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता के नाम एक अपील जारी करते हुए कहा कि नगर निकायों से भाजपा को हटाइए और सुविधाएं पाईए। समाजवादी पार्टी नगर निकायों में जीतेगी और आम जनता को शहरों में हर तरह की नागरिक सुविधाएं और सुरक्षा देगी। उत्तर प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह से फेल है। भाजपा खुद भी दिवालिया हो चुकी है।

बीजेपी में भारी गुटबाजी है। भाजपा के पास नगर निगम चुनाव लड़ाने के अपने कार्यकर्ता और प्रत्याशी भी नहीं है। लखनऊ से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने कहा कि महापौर पद का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा ने लखनऊ को कूड़ों का शहर बना दिया है। हमें इस शहर की गरिमा वापस लानी है।

चुनाव जीतने के बाद हम नगर निगम के जरिये नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पेयजल, ट्रैफिक मैनेजमेंट की सुविधाओं को बहाल करायेंगे। हमारा लक्ष्य लखनऊ की पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाना हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लखनऊ की जो जगह थी उसे फिर से दिलाना है। लखनऊ की विरासत उसकी गंगा जमुनी तहजीब फिर से वापिस लानी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। शहरों की आबादी बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई नगर निगमों पर लम्बे समय से भाजपा के मेयर हैं लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। आज शहरों में जो समस्याएं हैं वह भाजपा की देन है। निगमों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के कारण भाजपा को अपने मेयरों के टिकट काटने पड़े।

यादव ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार किया और झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में शहरों को बर्बाद कर दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर भारी भ्रष्टाचार और लूट हुई है। केन्द्र और प्रदेश में सरकार होने और नगर निगमों में लम्बे समय तक भाजपा के काबिज रहने के बाद भी एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी। प्रदेश का कोई भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक को पूरा नहीं करता है। भाजपा सरकार नागरिकों को शहरों की सुविधाएं नहीं दे पाई।

नगर निगमों का पूरा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शहरों और सड़कों पर गड्ढें हैं। गलियों में साफ सफाई नहीं है। नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। शहरों का गंदा पानी नदियों में जा रहा है। छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्त है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और नगर निकाय चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी।

यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता जिस ट्रिपल इंजन की बात कर रहे हैं वह तो कई नगर निगमों में पहले से है लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कोई काम नहीं किया है। शहरों में कूड़े के ढेर हैं। नालियां गंदी है और खुली हैं। गड्ढे हैं। शहरों में भारी शोरगुल है। भाजपा शहरों से जानवर तक नहीं हटा पाई। कई आईएएस लगाए गए लेकिन फिर सरकार सांड नहीं हटा पाई जिसके चलते तमाम दुर्घटनाएं हो रही है।

यादव ने कहा कि लखनऊ में जो विकास हुआ है वह समाजवादी सरकार में हुआ है। लखनऊ मेट्रो, गोमती रिवरफ्रंट, आईटी सिटी, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, विश्वस्तरीय पार्क और सौंदर्यीकरण समाजवादी सरकार की देन हैं लेकिन भाजपा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। लखनऊ मेट्रो जितनी समाजवादी सरकार में बनी थी आज भी उतनी ही दूर चलती है। भाजपा उसे एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा पाई। इसी तरह से कानपुर मेट्रो, आगरा मेट्रो भी समाजवादी सरकार की देन हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा ने गोमती रिवरफ्रंट बर्बाद कर दिया। वाराणसी में वरुणा नदी पर रिवरफ्रंट बनने नहीं दिया। आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गये प्रदेश के हजारों पार्कों को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की, पर्यावरण बर्बाद किया। प्रदेश के शहरों में प्रदूषण है। साफ-सफाई न होने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी तमाम मच्छर जनित बीमारियों से लोग परेशान है। तमाम लोगों की मौते हो गई। शहरों में स्वास्थ्य की स्थिति बेहद जर्जर है। जीएसटी पर व्यापारियों को परेशान और प्रताड़ित किया गया।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता जनता की बुनियादी समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, ध्वस्त स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए चाहे जितने मुद्दे लेकर आयें लेकिन इस बार शहरों की जागरूक जनता भाजपा को नगर निकाय चुनाव में हराने का काम करेगी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएगी। एक अन्य सवाल के जवाब मेें अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि उनके ऊपर कितने मुकदमे हैं। कहीं उन पर दंगों के मुकदमे भी तो नहीं हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं प्रो0 रमेश दीक्षित आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...

बेसबब नहीं श्रमिक आक्रोश

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में हाल में सामने आया...
spot_imgspot_img