Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसा: कैराना में दंपति और बेटे की मौत, मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कैराना क्षेत्र में एक दिन पूर्व पानीपत नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग दंपति और उनके एक बेटे की मौत हो गई। तीनों को पानीपत हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया था। सूचना ने तीनों मृतकों केशव को कब्जे में लेकर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कैराना की ब्लॉक कॉलोनी निवासी कालूराम (55) अपनी पत्नी सुनीता (52), मां श्यामो (78) व पिता सुखबीर (80) के साथ शनिवार को शामली डॉक्टर के यहां गया था। जहां वह अपनी माता श्यामो को निजी चिकित्सक से दवाई दिलाने के बाद देर शाम वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी आल्टो कार नेशनल हाईवे पर भास्कर स्कूल के निकट हादसे का शिकार हो गई थी।

कार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई थी, जिसमें कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे और उसमें सवार वह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

इसके बाद चारों को शामली में स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से कालूराम, सुखबीर और श्यामो को हरियाणा के पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि तीनों की पानीपत के निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसके बाद तीनों के शव आवास पर लाए गए, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img