- कैबिनेट मंत्री ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नगर के मोहल्ला सैय्यदान में 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।
रविवार को उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन नगर के मोहल्ला सैय्यदान मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का लोकापर्ण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में शहरों से लेकर गांवों तक में सड़कों का काया कल्प किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन मे देश व प्रदेश मेंं चंहुमुखी विकास हो रहा है। थाना भवन क्षेत्र में सड़को का चौड़ीकरण, डिग्री कॉलेज, इंटर कोलिज आदि अनेको मुख्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।
सीसी सड़क के लोकार्पण के अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, रविंद्र गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

