Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

रोडवेज बस ने सिपाही को कुचला, मौत

  • डाक लेकर सीओ आफिस जा रहा था सिपाही
  • पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: डाक लेकर सीओ आॅफिस जा रहे पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही को रविवार सुबह रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिस कारण सिपाही की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक सिपाही के परिजनों को फोन पर सूचना दी। पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव नंगला चौखे निवासी धर्मेंद्र यादव (25) पुत्र राम ब्रजेश सिंह 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सितंबर 2022 में धर्मेंद्र को मेरठ पुलिस लाइन भेज दिया गया। पांच माह पहले धर्मेंद्र पल्लवपुरम थाने पर तैनात हुए थे। सिपाही धर्मेंद्र रविवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर सीओ कार्यालय पर डाक देने जा रहा था।

22 3

पल्लवपुरम फेज वन स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही भैंसाली डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण सिपाही गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गया। चालक 100 मीटर तक सिपाही को घसीटता रहा, जिस कारण धर्मेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि पहिया सिपाही की छाती पर चढ़ा, जिस कारण पस्लियां टूट गई और सांस न आने के चलते सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पिता राम ब्रजेश सिंह ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छत से गिरने से युवक की मौत

मेरठ: शताब्दी नगर में मकान की छत से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर थाना परतापुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। बता दें कि थाना परतापुर अंतर्गत ग्राम रिठानी निवासी अंकित सैनी पुत्र मोहन सैनी शताब्दी नगर स्थित रंजन जिंदल की फैक्ट्री में कपड़े की पैकिंग का काम करता था। यहीं फैक्ट्री में ऊपर किराए पर एक कमरे में रहता भी था।

20 3

अंकित अपना काम खत्म करने के बाद फैक्ट्री की छत पर सो जाता था। शनिवार रात भी अंकित काम के बाद छत पर जाकर सो गया। सुबह देखा कि अंकित की लाश नीचे पड़ी थी। परतापुर पुलिस के मुताबिक इस संबंध में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है, फिलहाल मामले की जांच हो रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

रेलवे ट्रैक पर युवक ने की आत्महत्या

दौराला: मटौर गांव के सामने रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर एक युवक ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। रात में युवक को ढूंढते हुए दौराला पहुंचे पिता व भाई ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

मटौर गांव के सामने रेलवे ट्रेक पर शनिवार देर रात एक युवक ने 12018 के सामने ट्रेक पर खड़े होकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने युवक के शव को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई, जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। देर रात मोहल्ला जगमोहन सरधना नगर के हरिकिशन अपने बेटे प्रिंस के साथ बेटे आकाश 23 वर्ष को ढूंढते हुए दौराला पहुंचे।

21 4

दौराला थाने पहुंचने पर उन्हें एक युवक के ट्रेन से कट जाने की जानकारी मिली। उन्होंने शव देखा तो आकाश के रूप में उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं था। आकाश ने क्यों आत्महत्या की, इसको लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी।

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

उधर, दौराला में आकाश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शव बस्ती में पहुंचा तो लोगों की भीड जमा हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरधना के जगमोहन नगर मोहल्ला निवासी आकाश पुत्र हरि सिंह धर्म कांटे पर काम करता था। पेट की आग बुझाने के लिए घर से दूर मजदूरी करने को मजबूर था। पेट की आ बुझाने के चक्कर में घर का चिराग बुझ गया।

पुलिस ने आकाश की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया। रविवार को युवक का शव घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ: टीपी नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर ने पूठा गांव स्थित अपने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खून में लथपथ शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में लिया है।

टीपी नगर थाना क्षेत्र गांव पूठा निवासी अंकित भाटी टीपी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। अंकित भाटी शराब भांग नशे का आदि था। शराब पीने को लेकर अक्सर परिवार में क्लेश रहता था। शनिवार की रात भी अंकित भाटी शराब पीकर आया था। पत्नी ने शराब पीने को लेकर अंकित से विरोध किया। इस पर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।

23 3

आधी रात के बाद तकरीबन सवा बजे अंकित ने तमंचे से अपने बांयी तरफ सीने से सटाकर गोली मार आत्महत्या कर ली। अंकित को खुद गोली मारते देख परिवार में हड़कंप मच गया। अंकित के आत्महत्या करने पर पत्नी के भी होशफाख्ता हो गए। घटना को देख परिवार में कोहरात मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंंची और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी की।

अंकित के सीने में बांयी तरफ गोली लगी थी। पुलिस ने प्रथमदृष्टया शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद मेडिकल मोर्चरी भिजवाया। पुलिस को आत्महत्या की घटना में एक तमंचा मिला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और माता पिता से आत्महत्या की वजह के बारे में जानकारी की है। पत्नी ने बताया कि अक्सर उनका पति शराब नशा करता था। रोज आये दिन शराब पीने को लेकर घर में गृह-क्लेश रहता था।

पांच महीने पहले ही छूटा था जेल से

अंकित भाटी पर 12 अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। जिनमें नौ अपराधिक मुकदमे अकेले टीपी नगर थाने में पंजीकृत थे। एक गांव के व्यक्ति की हत्या का मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा दो बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। एक डकैती का मुकदमा दर्ज था। परतापुर थाने के दो और एक मुकदमा रेलवे रोड थाने का दर्ज था। अंकित भाटी पांच महीने पहले ही जेल काटकर आया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img