Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

रोवर्स रेंजर्स ने स्वच्छता अभियान के साथ किया जल संचय

जनवाणी संवाददाता |

कैराना/शामली: विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और शामली के आरके पीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स शिविर में स्वयं सेवकों को व्ययाम कि क्रियाएं सिखाई गई। वहीं स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान के साथ पेड़-पौधों के जलसंचयन किया।

विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में शुक्रवार को एनएसएस के द्वितीय और तृतीय इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन के थीम उभरती नारी और बदलता समाज विषय पर कार्य कलाप संपन्न हुआ। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. रमेश यादव और तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. हरेंद्र सिंह ने अपने-अपने शिविर स्थल में स्वच्छता अभियान के साथ दिवस का आरंभ किया।

स्वयंसेवकों ने खुरपे-फावडे के साथ सफाई की और पेड पौधों के जल संचय और निकासी आदि के कार्यो में भी श्रम किया। बौद्विक सत्र में सर्वे का कार्य किया गया। इस मौके पर डा. संदीप कुमार, डा. मुकेश कुमार, रवि, सागर, मसीउल्लाह, अंकुर, शमा परवीन, चीनू और सपना आदि मौजूद रहे।

कैडेट्स को व्यायाम की विधियां सिखाई

शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स शिविर के चौथे दिन शिविर का शुभारंभ जिला संगठन आयुक्त गाइड गीता रानी ने किया। उन्होंने रोवर्स रेंजर्स को झंडे को मोड़ने तथा गांठे बांधने की विधि का प्रशिक्षण देकर किया। इस दौरान आपदा में लोगों की मदद करने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षिका ने प्रतिभागियों को बीपी 6 व्यायाम कराएं एवं उन्हें ध्वज की रस्सी को ध्वज पोल में बंधना सिखाया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा़ आरपी सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वयंसेवक हो संबोधित किया। प्रतिभागियों ने धन्यवाद ताली से उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

शिविर में प्रतिभागियों को हाथों के विभिन्न संकेतों और उनके अभ्यास की जानकारी दी। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी डा़ रोहित राणा, रेंजर प्रभारी डा़ विनीता कुमारी, रोहित कुमार, अर्पित वर्मा, आकाश, विनय शर्मा, अनिरुद्ध, गार्गी, तनु, अंचल, प्राची, आकांशा, हेमल रानी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img