जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: सर्व समाज सेवा समिति की ओर से आज 5 रुपए भरपेट थाल सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रमोद जौहर ने कहा कि आज सर्व समाज के हित के लिए संस्था की ओर से 5 रूपये में भरपेट थाल सेवा शुरू की गई है। कार्यक्रम में पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संस्था द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के इस प्रयास से गरीब लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।


