Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

रक्षापुरम में युवक की ईंट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: बुधवार की रात गाजियाबाद निवासी एक मिस्त्री की र्इंट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसका शव पास ही स्थित पार्क के पास पुलिस को पड़ा मिला था। पुलिस ने आनन-फानन में युवक को नजदीक ही स्थित देव अनंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक ससुर को देखने के लिए गंगानगर के रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में आया था। पत्नी ने पति के सहकर्मी पर हत्या का शक जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी गुड्डू (32) पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद की दिल्ली में दुकान है और वह पत्नी सपना व बच्चों के साथ दिल्ली के लोनी में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बुधवार देर रात फैंटम पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान एक युवक रक्षापुरम में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

पुलिस उसे नजदीकी अप्सनोवा अस्पताल में लेकर पहुंची तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव के पास उसकी बाइक मिली, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की पहचान हुई। घटनास्थल पर ही खून से सनी र्इंट पुलिस ने बरामद की। स्पेंडलर बाइक का टायर भी खून से सना हुआ था।

मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी गुड्डू के रूप में हुई। वह इंचौली के मसूरी गांव का मूल निवासी था, लेकिन लोनी में रहता था। गुड्डू गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर में इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर का काम करता था। मृतक के ससुर सालारपुर निवासी देवी सिंह बीमारी के चलते रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती हैं।

गुड्डू की पत्नी सपना ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह सुसर को देखने के लिए अप्सनोवा अस्पताल आए थे। गंगानगर इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है। जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मृतक की पत्नी ने सहकर्मी जितेंद्र पर हत्या का शक जताया है।

ससुर को देखकर लौट रहा था युवक

बुधवार देर रात गुड्डू अपने एक साथी के साथ ससुर को देखने के लिए हॉस्पिटल में गया था। यहां रात करीब 2 बजे वह बाइक से वापस घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई तो वे सुबह तलाश के लिए निकले और पुलिस को सूचना दी।

तलाश करने पर गुरुवार गुड्डू का शव रक्षापुरम स्थित एडब्लूएचओ कॉलोनी के सामने पार्क के नजदीक पड़ा मिला। मृतक के चेहरे व शरीर को इस कदर र्इंट से कुचला हुआ था, जिससे पहचान कर पाना भी मुश्किल था।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा जितेंद्र

पुलिस ने मौके से बरामद खून से सनी र्इंट व मृतक का मोबाइल सील कर दिया। मृतक की पत्नी सपना की आशंका पर पुलिस ने अप्सनोवा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक युवक गुड्डू के साथ आता दिखाई पड़ा।

सपना ने उसकी पहचान गुड्डू के सहकर्मी जितेंद्र निवासी बेहटा हाजीपुर के रूप में की। सपना ने पुलिस को तहरीर देते हुए जितेंद्र पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्यारोपी जितेंद्र की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img