Thursday, December 11, 2025
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस का क्रैकडाउन, गौकशी में वांछित बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने गौकशी और अन्य गंभीर अपराधों के वांछित एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरण और 01 बिना नम्बर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि उ.नि. सतीश कुमार और उनकी टीम रायपुर से हथिनीकुंड जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर से ग्राम खेड़ीमुस्तकम की ओर जाते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल मोड़कर ग्राम मुस्तकमखेड़ी के जंगल की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान

एसपी सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान इस्लाम पुत्र मसरुर, निवासी महमूद माजरा, रायपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके विरुद्ध थाना मिर्जापुर पर गौकशी और गुण्डा एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img