Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

सलमान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंस्टाग्राम पर डाल रहा था भड़काऊ वीडियो, एसएसपी ने एयरपोर्ट ऑथिरिटी से पूछा बैग भरकर पैसे कैसे लाया

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ करेज (साहस) के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। वह हैदराबाद यूथ करेज नाम से एनजीओ भी संचालित करता है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में जब उपद्रव हुआ। उसके बाद सलमान खान बनभूलपुरा वालों के लिए फंड एकत्र कर रहा है। उसने अपने इंस्टाग्राम में कई वीडियो डाले हैं, जिनमें वह मारे गए लोगों को शहीद कहता है। यहां वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं।

16 9

इसमें मलिक के बगीचे में मदरसा तोड़ते हुए जेसीबी दिख रही है। साथ ही बगल में जली हुई जेसीबी दिख रही हैं। इस पर एक्शन-रिएक्शन लिखा है। इसके अलावा भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह पैसों से भरे बैग से बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटता दिख रहा है। पुलिस ने सलमान खान से पूछताछ शुरू कर दी है।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो व फोटो डालीं हैं, वे उसके अकाउंट में 11 फरवरी को अपलोड हुईं हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने सलमान को वीडियो फोटो उपलब्ध कराईं। कुछ पत्रकार भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि कहीं ये वीडियो तथाकथित पत्रकारों ने तो उपलब्ध नहीं कराईं।

सीडीआर की भी होगी जांच पुलिस की नजर सलमान के फोन की कॉल डिटेल पर भी है। पुलिस कई लोगों की सीडीआर निकाल रही है। साथ ही फोटो और वीडियो का स्रोत भी ढूंढ रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो अपलोड की है, उसमें वह एयरलाइन से हैदराबाद आने की बात कह रहा है। एयरपोर्ट की भी फोटो है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि एयरपोर्ट पर हुई जांच में वह पकड़ में क्यों नहीं आ सका। एसएसपी ने एयरपोर्ट ऑथिरिटी को भी पत्र भेजा है।

पुलिस ने जब सलमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उससे जो बैग मिला, वह खाली था। इंस्टाग्राम पर जो फोटो, वीडियो उसने डालीं हैं उनमें पैसों से भरा बैग दिख रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि बैग में कितना पैसा था। उसे यह पैसा कहीं हल्द्वानी या ऊधमसिंह नगर जिले से तो नहीं मिला या वह हैदराबाद से ही पैसा लेकर आया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img