Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

51 स्कूल-कॉलेजों में लगाए जाएंगे सेनेटरी नैपकिन बॉक्सेस

  • लायंस क्लब शामली क्राउन की एडवाइजरी कमेटी का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: लायंस क्लब शामली क्राउन के जोन चेयरमैन लायन डा. अर्जुन वर्मा ने डिस्ट्रिक्ट 321सी-1 की प्रथम जोन एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में जोन के स•ाी क्लब अध्यक्षों ने अपनी टीम सहित प्रतिभाग किया।

रविवार को शामली शहर के कैराना रोड के एक रेस्टोरेंट में मीटिंग का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन तथा लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरविंद संगल ने किया। जोन चेयरमैन डा. अर्जुन वर्मा ने सभी क्लब अध्यक्षों तथा सचिव से उनके क्लब द्वारा अभी तक किए गए कार्यों का ब्यौरा प्राप्त कर उन्हें भविष्य में किए जाने वाले कामों के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ अधिक से अधिक समाज सेवा में लगकर भारतवर्ष की उन्नति के महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया गया। लायंस क्लब शामली क्रॉउन द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान की संयोजिका लायन मीनाक्षी मित्तल के नेतृत्व में 51 सेनेटरी नैपकिन बॉक्सेस का लोकार्पण लायन अरविंद संगल ने किया।

कार्यक्रम के सह संयोजक लायन सुमेश मित्तल ने बताया कि ये सेनेटरी नैपकिन बॉक्सेस 51 बालिका जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेज में स्थापित किए जाएंगे, जिससे हजारों बालिकाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति का प्रयास क्लब द्वारा किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष लायन डा. नीरज वशिष्ठ ने बताया कि समाज में यदि महिलाएं स्वस्थ होती हैं तो पूरा परिवार भी स्वस्थ रहता है। हमारी माताओं और बहनों को वैसे भी आर्थिक, सामाजिक स्तर पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img