जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र बालियान एवं बीपीएचओ बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर लोकेश कुमार प्रजापति का ग्राम शादीपुर पहुंचने पर पंकज दक्ष के आवास पर प्रजापति समाज के व्यक्तियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
बीपीएचओ के प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति पुष्पेंद्र कुमार बालियान ने कहा कि प्रजापति समाज में दहेज जैसी प्रथा को हम सबको मिलकर समाप्त करने का संकल्प लेना है और उस दहेज जैसे पैसे को बचा कर अपने बच्चों की शिक्षा पर लगाएं जिससे बच्चे समाज में शिक्षित होंगे तो रोजगार मिलेगा, रोजगार मिलेगा तो परिवार का विकास होगा और समाज का विकास होगा।
हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कम प्रतिशत अग्रणी है। लेकिन भारत सरकार, प्रदेश सरकार में हर विभाग में जहां पर भी प्रजापति समाज की होनार प्रतिभाओं ने जिस पद पर भी उपस्थिति दर्ज कराई है वह समाज के लिए गौरव का विषय है और हमारे होनहार समाजिक शिक्षित बेटे और बेटियां समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
बीपीएचओ के जिला अध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज के हितों के लिए संघर्ष करें और सरकार की योजनाओं का अपने समाज के व्यक्तियों को लाभ दिलाये , प्रजापति समाज का कार्य मिट्टी के बर्तन बनाना पशुओं ( घोड़ों) द्वारा भट्टे पर कार्य करना यह अपने समाज के लिए कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन जो बच्चे शिक्षित हो गए हैं उनको हमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाकर इस कार्य से वंचित करना है।
जैसे शिक्षित होने से सेवार्थ जाकर एक पूरे परिवार का भला होता है और जब समाज के व्यक्ति शासन में पहुंचते हैं तो वह पूरे समाज का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रजापति समाज में जन जागृति के लिए गांव गांव जाकर समाज में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और सरकारी नौकरियों से संबंधित समाज के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिससे समाज का भला हो सके। स्वागत करने वालों में पंकज कुमार दक्ष, धर्म देव दक्ष, योगेन्द्र कुमार, डा. मुकेश, डा. हरिओम, सुरेश कुमार, सचिन कुमार, आदित्य दढ़ियाल, धर्मेन्द्र प्रजापति, डाक्टर लोकेश प्रजापति आदि ने स्वागत किया।

