नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने दादा के निधन की जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने पोस्ट में अपने दादा संग बिताए पुराने पलों और यादों को भी साझा किया।
अनीत ने पोस्ट में लिखा
अनीत ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘आप मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार थे। आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन आपने हमेशा हमारा प्यार और यादें अपने साथ रखा। मैं आपके चुटकुलों, दयालुता और कहानियों को अपने साथ रखूंगी और पूरी दुनिया को सुनाऊंगी। आपने मुझे बिना शर्त प्यार करना सिखाया। आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और समझ गई कि आप वहां चले गए हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी, दादू।’
करण जौहर और फैंस ने जताया शोक
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अनीत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके दादा के निधन पर शोक जताया। अनीत के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें इमोशनल सपोर्ट दिया।
वर्कफ्रंट
अनीत पड्डा अपनी फिल्मों के चलते भी सक्रिय हैं। वह ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी और एक्टर अहान पांडे के साथ अगली फिल्म कर रही हैं। इसके अलावा, मैडॉक की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में भी अनीत नजर आएंगी। ‘सैयारा’ के बाद उनके पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं।

