Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

घर के बाहर रखा ट्रांसफार्मर जलने से तीन लोग झुलसे, मवेशी की मौत

  • सामान हुआ जलकर खाक, दीवार तोड़कर बचाई जान

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: शनिवार की अलसुबह कस्बा हर्रा में घर के बाहर रखा ढाई सौ केवी का एक ट्रांसफार्मर जलने से उठी लपटों की चपेट में आकर परिवार के तीन लोग झुलस गए। जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखा हजारों रुपए का सामान भी जलकर खाक हो गया।

वहीं दूसरी ओर लपटों से घिरे परिवार के सदस्यों ने पीछे की दीवार तोड़ कर जान बचाई वहीं दूसरी ओर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से आधा दर्जन लोग भी बाल-बाल बच गए हादसे को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर हंगामा।

यह भयानक हादसा शनिवार की अलसुबह कस्बा हर्रा में खपराना मार्ग पर उस वक्त हुआ,जब कस्बे के ही रमजान पुत्र नसीरा के घर के गेट पर रखकर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर तड़के चार बजे के करीब अचानक धूं-धूं कर जलने लगा।

05 1

ऊंची ऊंची लपटों और धमाके के साथ हुई आगजनी को लेकर परिवार के लोग ऊंची उठती लपटों में गिर गए और उन्हें बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। जिसके कारण परिवार की रमजान की पत्नी सलमा पौत्र असद व पुत्रवधू शकीला ट्रांसफार्मर से निकली ऊंची लपटों में झुलस गए। जबकि कई मवेशी भी झुलस गए।

जिनमें से एक की मौत हो गई इसके अलावा घर में रखा हजारों रुपए का सामान कपड़े फर्नीचर आदि भी जलकर राख हो गया ।इस दौरान ऊंची लपटों को लेकर परिवार के लोग मकान के अंदर घिर गए।

06 2

परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने मकान की पीछे की दीवार तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल कर जैसे-तैसे जान बचाई।

ट्रांसफार्मर से उठती ऊंची लपटों के कारण आसपास के कई मकानों के बाहर लगे विद्युत मीटर व अन्य पेड़ पौधे भी बुरी तरह से झुलस गए। उठी लपटों के बीच आग बुझाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू किया।

इसके अलावा बस्ती के अंदर रखे इस ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर पर आ रही हाईटेंशन लाइन का तार भी टूट कर सोते हुए लोगों के पास जा गिरा। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और सो रहे आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे।

इस हादसे को लेकर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष फैल गया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय बिजली घर के जेई व लाइनमैन को कई बार ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की जा चुकी है।

लेकिन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही थी। इस हादसे के लिए कस्बे के लोगों ने पावर कारपोरेशन विभाग के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। साथ ही ट्रांसफार्मर बस्ती से बाहर लगाने को लेकर गुस्साए लोगों ने ट्रांसफार्मर ने हटने तक लाइन चालू न करने की चेतावनी दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img