Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

निर्माणाधीन नर्सिंग होम की बिल्डिंग पर लगाई सील

  • यहां पर किया जा रहा था नर्सिंग होम का निर्माण कार्य, लोगों ने की थी इसकी शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आवास विकास परिषद के शास्त्रीनगर स्थित मुख्य आॅफिस के सामने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम के निर्माण कार्यों पर मंगलवार को सील लगा दी। बताया गया है कि यहां पर नर्सिंग होम का निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर-आठ व एच, बी ब्लॉक के लोगों ने इसकी शिकायत संयुक्त आवास आयुक्त से की थी। लोगों का आरोप था कि आवासीय भूखंड में नर्सिंग होम की बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।

इस पर लोगों ने आपत्ति व्यक्त की थी। इसके बाद संयुक्त आवास आयुक्त ने जांच के आदेश दिए और मंगलवार को इंजीनियरों की टीम ने निर्माणाधीन नर्सिंग होम की बिल्डिंग को सील कर दिया। शिकायत करने वाले लोगों का कहना था कि आवासीय क्षेत्र में नर्सिंग होम का निर्माण होने से लोगों को असुविधा होगी। यहां पर किसी तरह की पार्किंग नहीं है। ऐसे में पार्किंग के लिए सड़कों पर वाहन खड़े किए जाएंगे, जिससे यहां रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

09 21

इसी तरह के इसी रोड पर चार रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो गए हैं, जिन पर आवास विकास परिषद की तरफ से सील लगाने की कार्रवाई तो की थी, लेकिन सील हटाने के बाद आवासीय क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालित किये जा रहे हैं, जिनके खिलाफ आवास विकास परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा हैं। इनके ध्वस्तीकरण का भी कोई आदेश नहीं किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img