जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा (रजि०) गुरूद्वारा रोड सहारनपुर के साथ वाले नये गुरूद्वारा साहिब वाले स्थान पर खालसा सिरजना दिवस पर निशान साहिब जी के चोला साहिब को बदलने की सेवा की गयी। मौके पर निशान साहिब की सेवा की गई उसके बाद वहाँ पाठ किया गया तत्पश्चात प्रशाद वितरित किया गया।
निशान साहिब के चोला बदलने की सेवा वरिष्ठ भाजपा सिख नेता सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा के द्वारा की गयी। सेवा करने मे श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स० बलबीर सिंह धीर, सीनीयर मीत प्रधान स० दलजीत सिंह कोचर, मीत प्रधान स०तरनजीत सिंह बग्गा, जनरल सकत्तर स० गुरविन्द्र सिंह कालरा, पूर्व अध्यक्ष स० हरिन्द्र सिंह चढा, कोषाध्यक्ष स० सुजरबीर सिंह एवं जसविन्द्र सिंह बग्गा, आई0पी0सिंह, ईन्द्रजीत सिंह खालसा, दीदार सिंह सेठी, सतिंदर सिंह माकन, जसवंत सिंह बतरा, आशूदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

