- एएसपी ने किया कांधला थाने का वार्षिक निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
कांधला: एडिशनल एसपी ने कांधला थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए पुरानी विवेचनाओं को गुणवत्ता के आधार पर तत्काल निस्तारित करने के के निर्देश दिए।
रविवार की सुबह एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव थाने में निरीक्षक के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों के बैरक का निरीक्षण किया। उसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण के बाद माल गृह को देखा। एएसपी ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण किया गया है।
जिसमें जो भी अधिकारी व कर्मचारी स्थानीय थाने में रहते हैं, उनके बैरकों की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था के साथ थाने के अभिलेखों की वर्तमान प्रगति व स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। वर्ष 2020 समाप्ति की और हैं इसलिए जो हमारे विवेचकगणों को निर्देश दिए कि जो भी विवेचनाएं पूर्व के वर्षों की है, उनको तत्काल प्राथिमकता के साथ गुणवत्ता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएं।
माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट से अनुमति प्रदान कर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। थाना परिसर में एक निष्प्रयोज भवन हैं, उसे बिस्मार करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार करने के निर्देश दिए। थाना परिसर में अत्याधिक संख्या में खड़े वाहनों को निस्तारण के निर्देश दिए।

