Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सात साल की मासूम की हत्या, परिजनों का हंगामा, पुलिस बल तैनात

  • शनिवार की शाम से गायब थी मासूम, गांव के जंगल में मिला था शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
  • शव के पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
  • एक सदस्य को नौकरी, दस लाख मुआवजा की मांग, मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख की घोषणा

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: बिलौचपुरा गांव में एक सात साल की मासूस का अपह्रण कर उस समय हत्या कर दी गयी थी जब वह भगवान शनिदेव के मंदिर में जा रही थी। बच्ची की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को ईख के जंगल में फेंककर फरार हो गए। काफी तलाश करने के बाद शव जंगल में मिला।

जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जैसे ही रविवार को शव गांव में पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और एसडीएम व सीओ के साथ जमकर नोकझोंक हुई। परिजन डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अडे रहे है और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दस लाख रुपये का मुआवजा देने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

बाद में सूचना मिलने पर विधायक, डीएम व एसपी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये व विधायक ने एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि वहां माहौल खराब न हो सकें।

41 16

बिलौचपुरा गांव निवासी कालूराम की सात वर्षीय बेटी भूरी शनिवार की शाम को मंदिर में भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करने के लिए गयी थी, लेकिन वह रास्ते से गायब हो गयी। पहले परिवार के लोग समझते रहे कि वह पडोस में टीवी देखने के लिए गयी होगी, लेकिन जब मासूम देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों में हडकंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों के यहां मासूम को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली।

जिसके बाद वह ग्रामीणों के साथ मासूम को तलाशने के लिए खेतों की तरफ चल दिए और देर रात में मासूम का शव ग्रामीणों को ईख के खेत में दबा मिला। उसके शरीर पर काफी घाव के निशान थे, जिसको देखकर परिजनों व ग्रामीणों के पैर तले से जमीन खिसक गयी। सूचना मिलते ही थाना सिंघावली अहीर पुलिस में हडकंप मच गया और एसओ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोस के ही पति-पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है और अभी उसकी पत्नी कोमल फरार चल रही है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।

गांव में शव पहुंचते ही हंगामा, मचा कोहराम

बिलौचपुरा गांव में रविवार की सुबह जैसे ही मासूम भूरी का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों व ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। परिजन व ग्रामीण डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, दस लाख रुपये का मुआवजा देने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पर अडे रहे।

हंगामा के काफी देर बाद विधायक योगेश धामा, डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका हंगामा थम नहीं रहा था। बाद में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का मुआवजा की घोषणा करने के बाद वह शांत हुए। विधायक, डीएम व एसपी ने शीघ्र ही फरार चल रही महिला कोमल को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और इसमें जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा।

पुलिस बल कर दिया था तैनात

बिलौचपुरा में मासूम की हत्या के बाद तनाव की स्थिति को देखत हुए पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस बल पीड़ित के घर व गांव के बारह तैनात था, ताकि वहां किसी भी तरह के हंगामा होने से रोका जा सकें।

मृतका का पिता खेती के साथ करता है रंगाई पुताई

मृतक मासूम भूरी का पिता कालूराम गांव में खेती के साथ-साथ रंगाई पुताई का कार्य करता है। वह शनिवार को बागपत ब्लॉक में कार्य करने के बाद घर गया था, जिसके बाद उसको बेटी की हत्या की सूचना मिली तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मां उमा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों की मांग के बाद एसपी ने गांव में डॉग स्कवाड की टीम को बुलाया और घटना स्थल पर डॉग स्कवाड को भेजा। यह बार-बार मुस्लिम बस्ती की तरफ जाने से गांव में तनाव की स्थिति बन गयी थी। अब टीम इसके आधार पर भी जांच कर रही है कि कहीं कोई ओर तो मासूम की हत्या में शामिल तो नहीं। इसके अलावा भी कई बिंंदू पर जांच की जाएगी।

विधायक योगेश ने की एक लाख देने की घोषणा

भाजपा विधायक योगेश धामा ने मृतका के परिजनों को खुद एक लाख रुपये की देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह मुृख्यमंत्री से मिलकर उनकी मदद कराएंगे, जिससे परिजनों को कोई दिक्कत न हो सकें।

छह बहन भाईयों में दूसरे नंबर की थी मासूम

मृतक मासूम भूरी अपने छह बहन भाईयों में दूसरे नंबर की थी और उससे सभी काफी प्यार करते थे। मासूम की हत्या के बाद बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में शॉक/हेमरेज से मौत की पुष्टि

मासूम भूरी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौ शॉक/हेमरेज से हुई है और मासूम के शव को जंगली जानवरों ने नोच रखा था।

नग्न हालत में मिला शव

बिलौचपुरा गांव में बच्ची भूरी का शव खेत में नग्न हालत में मिला, जिसके बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। जिसको देखकर लग रहा था कि बच्ची के शरीर को किसी जानवर ने नोचा है।

बसपा व रालोद नेता भी पहुंचे मृतका को सांत्वना देने

बिलौचपुरा गांव में सात वर्षीय मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यपाल पीपला, प्रेमचंद भारती, डॉ कमल सिंह राज, बबलू कौशिक, हाजी फिरोज, इनाम पठान, इंतजार, जोगिंद्र जाटव आदि पहुंचे और मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है, जिससे जनता का जीना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने डीएम व एसपी से शीघ्र ही हत्यारों को पकड़कर जेल भेजने की मांग की। साथ ही उन्होंने परिवार को हर मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना भी गांव में पहुंचे और मृतका के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि रालोद उनके साथ खड़ा है और जल्द ही उनको न्याय दिलाया जाएगा। जनपद मेें अपराधों को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम हो चुका है। रालोद इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img