Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19 में पहुंचे शान, प्रतियोगियों को दिया खास टास्क, सलमान ने लगाई क्लास

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में जहां कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, वहीं मंच पर सिंगर शान की एंट्री ने माहौल को हल्का-फुल्का और संगीतमय बना दिया।

सलमान खान ने किया शान का स्वागत

रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड का प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें सलमान खान ने शान का स्वागत करते हुए कहा “प्यार करने वाले प्यार करते हैं, आ रहे हैं शान!” शान के आते ही घरवालों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

शान ने दिया प्रतियोगियों को मजेदार टास्क

एपिसोड के दौरान शान ने एक दिलचस्प टास्क दिया जिसमें प्रतियोगियों को एक खास लाइन — “तुम जो कहो तो पूरा दिन तुम्हारे साथ” — एक-दूसरे को डेडिकेट करनी थी। नेहल चुदासमा ने ये लाइन बसीर को डेडिकेट करते हुए माहौल में रोमांच भर दिया। सलमान खान ने मौके को और मजेदार बनाते हुए प्रणीत से कहा, “तुम जो कहो तो पूरा सीजन तुम्हें इग्नोर कर दूं।” इस पर प्रणीत ने ये लाइन शहबाज बदेशा को डेडिकेट की।

इसके बाद शान ने कहा कि वह सभी प्रतियोगियों के लिए एक स्पेशल गिफ्ट भी लेकर आए हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आए।

नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का बढ़ा सस्पेंस

एपिसोड के क्लाइमैक्स में सलमान खान ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को मंच पर बुलाया और कहा कि अब वक्त है यह जानने का कि इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर।

इस हफ्ते नॉमिनेशन में शामिल हैं?

नेहल चुदासमा

शहबाज बदेशा

मृदुल

तान्या मित्तल

मालती चाहर

कौन बाहर जाएगा, इसका खुलासा एपिसोड के अंत में किया जाएगा।

घरवालों की सरकार’ थीम में बढ़ा टकराव

‘बिग बॉस 19’ की थीम ‘घरवालों की सरकार’ ने घर को दो समूहों में बांट रखा है, जहां हर हफ्ते सत्ता, टास्क और नॉमिनेशन को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है।

वहीं, पिछले हफ्ते जीशान कादरी शो से बाहर हो चुके हैं और अब घर में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, आशनूर कौर, मृदुल, मालती चाहर, नेहल, शहबाज और तान्या मित्तल जैसे चेहरे ट्रॉफी की रेस में बने हुए हैं।

नज़र रखें आगे के एपिसोड्स पर

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, प्रतियोगियों के बीच रिश्ते, टकराव और दोस्ती का नया समीकरण बनता और बिगड़ता दिख रहा है। शान की इस संगीतमय एंट्री ने कुछ देर के लिए तनाव के माहौल को सुकून में बदल दिया, लेकिन एलिमिनेशन की तलवार अब भी लटक रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img