Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

जर्जर हुए होर्डिंग, गिरने को तैयार

  • कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, नेताओं को प्रचार की पड़ी, जनता से नहीं कोई सरोकार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जर्जर होर्डिंग से शहर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। खुलेआम इन होर्डिंग्स पर सत्ताधारी नेताओं का प्रचार हो रहा है, लेकिन किसी नेता की नजर इनकी हालत पर नहीं गई। मेडिकल गेट के सामने होर्डिंग गिरने को तैयार है। बावजूद इसके होर्डिंग पर पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। होर्डिंग ठेकेदार भी मुनाफे के चक्कर में सब भूले बैठा है।

शहर में नगर निगम की ओर से होर्डिंग लगाये जाने का ठेका छोड़ा जाता है। यह होर्डिंग प्रचार-प्रसार के काम में आते हैं। जिनसे होर्डिंग ठेकेदार लाखों रुपये की कमाई करता है, लेकिन ठेकेदार कमाई के चक्कर में यह भूल गया है कि इन होर्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी है। होर्डिंग कभी भी गिर सकते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

हमेशा रहती है लोगों की भारी भीड़

मेडिकल गेट नंबर एक के सामने होर्डिंग लगा हुआ है जिस पर किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी का पोस्टर लगा हुआ है। यह होर्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। होर्डिंग कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ा हादस हो सकता है। यहां हमेशा ट्रैफिक चलता रहता है।

वाहनों का आवगमन रहता है हजारों की संख्या में वाहन चालक यहां से निकलते हैं। होर्डिंग की हालत इतनी खराब है कि यह एक ओर से पूरा झुका हुआ है। कभी भी यह गिर सकता है, लेकिन इसे कोई देखने वाला नहीं है। सत्ताधारी नेता इन होर्डिंग पर अपना पोस्टर तो लगा देते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि इससे कोई हादस भी हो सकता है।

विवि के सामने स्थिति खराब

विश्वविद्यालय के ठीक सामने भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यहां होर्डिंग टूटने को तैयार है। कभी भी हवा तेज चली तो कोई बड़ा हादस हो सकता है, लेकिन यहां भी किसी का ध्यान नहीं है। इस होर्डिंग पर भी भाजपा नेता अश्विनी त्यागी का पोस्टर लगा हुआ है। जिसमें अंकु र मुखिया का भी फोटा लगा हुआ है।

भाजपा नेताओं को सिर्फ अपने प्रचार की पड़ी है इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। विवि के सामने हमेशा हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र रहते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादस हो सकता है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गोमांस प्रमाण के बिना वाहन जब्त करना गैरकानूनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध...

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...
spot_imgspot_img