Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अब ‘एक्शन किंग हैं’ शाहरुख खान

CINEWANI


सुभाष शिरढोनकर |

फरहा खान निर्देशित फिल्म ‘ओम शान्ति ओम’ (2007) में जब शाहरुख खान और दीपिका ने स्क्रीन शेयर किया था तब शाहरुख खान की उम्र 42 और दीपिका की उम्र उनसे ठीक आधी, 21 साल थी। इस वक्त शाहरुख उम्र के 58 वे पड़ाव पर है और उन्हें आज भी फिल्मों में कम उम्र हसीनाओं की जरूरत बनी रहती है। आज भी वह अपनी उम्र से आधी उम्र की आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसों के साथ स्क्रीन शेयर करने में नहीं हिचकिचाते। शाहरुख खान के बारे में यह जानना हमेशा से जिज्ञासा का विषय रहा है कि आखिर वह अपनी उम्र से आधी उम्र की एक्ट्रेसों के साथ ही फिल्म क्यों करना चाहते हैं
‘पठान’ और ‘जवान’ की रिकार्ड तोड़ सफलता के बाद जोश से भरे शाहरुख खान ने पहली बार इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि ‘जब लोग कहते हैं कि मैं बूढ़ा हो चुका हूं और मेरा काम तमाम हो चुका है, इसलिए मैं कम उम्र लड़कियों के साथ काम कर रहा हूं, तब मुझे लोगों की सोच पर तरस आता है। सच तो यह है कि अभी सिर्फ युवा लड़कियां ही काम कर रही हैं और आखिर मुझे किसी के साथ तो काम करना ही है’।

शाहरुख अपनी बात यहीं खत्म न करते हुए आगे कहते हैं कि ‘अगर आलिया मुझसे पूछती है, क्या मैं आपके साथ फिल्म कर सकती हूं, तो मैं यह नहीं कह सकता, ‘नहीं, पहले बड़ी होकर जाओ, तब इस बारे में सोचना। मुझे, भला यह अधिकार किसने दिया कि मैं उनका दिल तोडूं। मैं डायरेक्टर से यह भी नहीं कह सकता कि उन्हें उम्र के आधार पर रिजेक्ट करते हुए उनके टेलेंट को नजरअंदाज कर दें’।

‘जीरो’ (2018) के बाद शाहरुख काफी बुरे फेस से गुजर रहे थे। बॉक्स आॅफिस पर उनकी वह फिल्म एक बड़ी डिसास्टर साबित हुई थी। तभी से शाहरुख के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान, राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सारे जहां से अच्छा’ करने वाले थे लेकिन ‘जीरो’ के नतीजे इतने दिल दहलाने वाले रहे कि अचानक शाहरुख के पांव तले जमीन निकल गई और उन्होंने अपने कैरियर को लेकर एक नये सिरे से प्लानिंग की। ऐसे में उन्होंने पहले साइन की हुई सारी फिल्में छोड़ दीं।

शाहरुख खान ने 2019 और 2020 में बतौर प्रोडयूसर कई फिल्मों और वेब सीरीज पर काम किया लेकिन सही अर्थों में उन्होंने वो दो साल सिर्फ अपने परिवार के साथ गुजारे। सब्र का फल शाहरुख खान के लिए जरूरत से ज्यादा मीठा साबित हुआ। इस साल उनकी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’, उनके करियर की सबसे बड़ी मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुर्इं। इन फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

इसके बाद अब शाहरुख खान हिंदी फिल्म जगत के सबसे ज्यादा कामयाब फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे। ‘डंकी’ में पहली बार, शाहरुख के अपोजिट, तापसी पन्नू को कास्ट किया गया है। तापसी और शाहरुख की उम्र में भी बड़ा अंतर है लेकिन शाहरुख की हीरोइन बनने के बाद तापसी पन्नू बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि शाहरुख की हीरोइन बनने में उन्हें पूरे 10 बरस लग गए। ‘डंकी‘ में शाहरुख मेन लीड में हैं जबकि सलमान खान स्टॉरर ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का जबर्दस्त कैमियो है। शाहरुख खान के फैंस की तादाद करोड़ों में है जो उनकी फिल्मों कों देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में उन्हें शाहरुख की इन दोनों ही फिल्मों का बेकरारी के साथ इंतजार है। ‘टाइगर 3’ के पहले शाहरुख खान, पिछले साल प्रदर्शित अयान मुखर्जी की ‘ब्रम्हास्त्र’ और उसके पहले अपने परम प्रिय करन जौहर की 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे।

शाहरुख खान ने कैरियर की शुरुआत राज कंवर निर्देशित ‘दीवाना’ (1992) के साथ करते हुए, यशराज फिल्म्स की यश चोपड़ा व्दारा निर्देशित ‘डर’ (1993) में एक नेगेटिव रोल में जबर्दस्त कामयाबी हासिल की। उसके बाद उसी बैनर की ‘दिल तो पागल है’ (1997) ने उन्हें किंग आॅफ रोमांस बना दिया। लेकिन शाहरुख का मानना है कि अब उनकी उम्र इतनी हो चुकी है कि वह अपनी बांहें फैलाते हुए प्यार के लिए हीरोइन का वेलकम नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ फिल्मों के साथ अपने कैरियर की नई पारी की शुरुआत की है।

तीन दशक से भी ज्यादा लंबे कैरियर में, शाहरुख खान ने अलग अलग तरह की फिल्में और किरदार निभाते हुए अपने फैंस के दिलों पर राज किया है लेकिन इस बदले हुए रूप और बदले हुए अंदाज ने तो कमाल ही कर दिया, ऐसा कमाल जिसकी न खुद शाहरुख ने और न ही किसी और ने उम्मीद की थी।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img