- रवा राजपूत संघ के पदाधिकारियों ने किया स्मृति चिन्ह भेंट
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रवा राजपूत संघ बिजनौर की ओर से शिप्रा राजपूत को बिहार लोक सेवा आयोग मेें प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर सफलता प्राप्त करने पर उनके निवास ग्राम भगवानपुर किरतपुर जिला बिजनौर पर जाकर स्मृति चिन्ह व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनीत राजपूत ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में जहां सुविधाओं का आ अभाव होता है ऐसे परिवेश में पली बढ़ी शिप्रा राजपूत ने पूरे रवा राजपूत समाज को गौरवान्वित किया है और समाज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
ग्रामीण परिवेश में ही अपनी शिक्षा प्रारम्भ करने व बीटेक तक की शिक्षा बिजनौर में करने के पश्चात भी एक कीर्तिमान स्थापित कर पूरे समाज का मान बढाया है। देवेंद्र राजपूत ने कहा कि इससे अन्य बच्चें भी प्रेरणा लेकर उच्च पदों पर सफलता प्राप्त करेगें और नये कीर्तिमान बनाएंगे।

