जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: शुक्रवार को कुंदन सिंह मेमोरियल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सभी लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव बड़े त्यौहार की तरह से ही मनाने की अपील की गई। प्रधानाचार्य कामेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार हम अपने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस उत्सव को और बेहतरीन ढंग से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान को शामिल किया है।

