जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए शिवाय टोल प्लाजा पर सपा नेत्री शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया। इसके बाद वह उनके आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शशि, पिंटू राणा पूर्व प्रत्याशी सरधना विधानसभा के आवास पर रुके और वहां पर कार्यकर्ताओं से भी बात की।

