Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

सिद्धबली हनुमान जयन्ती महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: श्री सिद्धबली हनुमान जयन्ती महोत्सव जीवनदीप आश्रम रुड़की मे धूमधाम से प्रारंभ हो चुका है। इस अवसर पर प्रतिदिन भंडारा एवं हनुमान जी की सिंदूर पूजा व सवामणी पूजा भक्तों द्वारा चल रही है। जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि जी महाराज द्वारा इस अवसर पर प्रतिदिन सायं काल 6:00 से 8:00 तक श्रीमद् राम चरित्र मानस के किष्किंधा कांड के ऊपर प्रवचन का भी आयोजन चल रहा है।

जीवनदीप आश्रम रुड़की में प्रतिष्ठित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही किष्किंधा कांड की कथा के कल के प्रसंग में पूज्य महाराज श्री ने बताया किष्किंधा कांड का पाठ करने से आपत काल में उत्पन्न संकट से मनुष्य की रक्षा होती है।

इस अवसर पर श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर रुड़की कमेटी के अध्यक्ष मनोज गोयल, प्रवीण सभरवाल, केपी सिंह, बृजमोहन सैनी, जीवनदीप गुरुकुलम के प्रधानाचार्य दीपक गोस्वामी, राजभोग प्रतिष्ठान के मालिक महेंद्र सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसलय सैनी , भाजपा नेता मुनीष कुमार सैनी, यजमान के रूप में विजय सैनी, परिवार सहित गाजियाबाद से आए हुए रवि शर्मा

तथा मोदीनगर से आए रामप्रकाश कश्यप, मुरादाबाद से पधारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आदेश चौधरी, मुजफ्फरनगर से पूर्व प्रचारक फूलचंद शर्मा व्यवसाई और समाजसेवी श्री भगवान शर्मा, मुकेश सिंघल, डॉक्टर बृजपाल रोमा सैनी, पंकज कश्यप, ललित कश्यप, सचिन मनोज शर्मा, सुदर्शना सैनी, दीपक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img