Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘युद्रा’,गोट और स्त्री 2 का अब भी जलवा जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही में फिल्म युद्रा ने सिनेमाघरों में एंट्री मार दी है। वहीं, गोट और स्त्री 2 अब भी सिनेमा हॉल में चल रही है। इन सब फिल्मों में स्त्री 2 ने सबसे तगड़ी कमाई की है। लेकिन वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी की ​नई​ फिल्म युद्रा की कोई खास शुरूआत नहीं हुई है।
इसके अलावा विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया।

युद्रा

सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल अभिनीत युद्रा बीते शुक्रवार यानि 20 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। इससे पहले वह साल 2017 की फिल्म मॉम का निर्देशन कर चुके हैं। रवि की इस नई फिल्म को समीक्षकों से उतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त नजर आई है। शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे होने के बावजूद भी इस फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी पहले दिन की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।

स्त्री 2

‘स्त्री 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक बरकरार है। हिंदी भाषा में कमाई के मामले में यह जल्द ही शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। 37वें दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 568.65 करोड़ रुपये हो गई है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 53.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 234.37 करोड़ रुपये हो गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img