Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि आज, फैंस ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिध्दार्थ शुक्ला भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन प्रशंसकों के दिलों में आज भी जिंदा है। आज यानि 2 सितंबर को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की दूसरी पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

43 1

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और ‘बालिका वधू’, ‘दिल से दिल तक’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई सीरियल में काम किया।

42

सिद्धार्थ आगे बढ़ते रहे फिर उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में औैर हिंदी रोमांस वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में काम किया। इसके बाद सिद्धार्थ ‘बिग बाॅस 13’ में आए। इस शो में शहनाज गिल के साथ उनके बॉन्ड ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। जिसके आद उन्हें देश भर में प्रसिद्धि मिली।

44

आज सिद्धार्थ शुक्ला की दुसरी पुण्यतिथि पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को याद कर एक यूजर ने लिखा, “अभी भी हम स्क्रीन के जरिए उनकी हंसी सुन सकते हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “आज 2 साल हो गए। लोग चले जाते हैं और समय के साथ जीने की आदत हो जाती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को झकझोरकर रख दिया और फैंस को सदमे में डाल दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img