Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

रोहटा रोड: गोलाबढ़ में देखिये स्मार्ट सिटी की हकीकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन शहर की क्या हकीकत है? यह जानना है तो नगर निगम के वार्ड 22 में गोलाबढ़ में दौरा तो करके देखे। लोग कितनी गंदगी में जी रहे हैं, यह देखकर आप हैरान रह जाएंगे, लेकिन इसे शायद निगम के अधिकारी नहीं देख पाते हैं। जिस सड़क से लोगों का आवागमन होता है, वहां पर दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। लोग पानी के बीच से होकर ही घरों में जा पाते हैं।

इसके लिए किसकी जवाबदेही हैं? कौन दिलायेगा, यहां की जनता को राहत? रोहटा रोड नगर निगम के वार्ड-22 में आता है गोलाबढ़। इसकी हम बात कर रहे हैं। यहां कम्युनिटी हॉल के पास गंदगी के अंबार लगे पड़े हैं। क्षेत्र का सारा कूड़ा इकट्ठा कर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कम्युनिटी हॉल के पास पिछले कई सालों से डाल रहे हैं। क्षेत्र में उचित कूड़ेदान की व्यवस्था न होने से सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।

जिससे चारों गंदगी का साम्रज्य बना है। गंदगी से सटकर गोलाबढ़ गांव का तालाब भी है। पिछले दशकों से सफाई न होने के कारण तालाब पानी से लबालब भरा हुआ है। सभी नालियां चोक हैं। गांव में जाने के दो प्रमुख रास्ते गंदे पानी से अटे पड़े हैं। ग्रामीण उसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। रास्ते में गंदा पानी भरा होने से क्षेत्र के निवासी गोकुल विहार कॉलोनी से होकर गुजर रहे हैं।

03 12

ये बोले लोग

सुनील वर्मा, राजन, अनिल सैनी, सनी सैनी, गंगा देवी, उर्मिला सैनी, संतोष, कमला, जयवती, मूर्ति, धर्मपाल, सुभाष, सुशील, प्रवेश, सरोज देवी, सुखबीर, कृष्णा, लोकेश, मधुबाला, सोनू, श्याम सिंह, भीम, सुरेश आदि ने गंदगी और जलभराव के पास इकट्ठा हुए और अपनी समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम अफसरों से मांग की। क्योंकि लंबे समय से लोगों को दिक्कत हो रही हैं, लेकिन नगर निगम अफसरों ने इस तरफ से आंखें मूंद ली है।

कल करेंगे अफसरों का घेराव

समस्या से आहत लोगों का कहना है कि गुरुवार को लोग नगर निगम आॅफिस पहुंचेंगे तथा समस्याओं का निस्तारण करने की मांग को लेकर नगर निगम में पहुंचेंगे, जहां पर अफसरों का घेराव किया जाएगा। नगर आयुक्त मनीष बंसल को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व समाज सेवी दुष्यंत रोहटा करेंगे।
गुहार के बाद भी नहीं बनी सड़क

थक हारकर आज धरने पर बैठेंगे खंदक, सुभाष बाजार और बुढ़ानागेट के व्यापारी

मंत्री, सांसद विधायक से गुहार के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो कोतवाली के खंदक बाजार, बुढ़ानागेट व सुभाष बाजार के व्यापारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। माननीयों व अफसरों के झूठे वादों से परेशान व्यापारी आज से बुढ़ानागेट स्थित शहीद मंगल पांडे प्रतिमा स्थल पर धरना देंगे। इसको लेकर मंगलवार की शाम को व्यापारियों ने खंदक बाजार में एक बैठक की।

इस बैठक में पूर्व प्रधान नवीन आरोरा, व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल, राजीव बंसल, गौरव प्रधान, मनीष शर्मा, विपिन रस्तोगी, नील कमल रस्तोगी, गुरमीत कालरा, राहुल जैन समेत बड़ी संख्या में तीनों बाजारों के व्यापारी नेता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं, सीवरेज का कार्य देरी से किया जा रहा है। सड़क न बनने से कारोबार पूरी तरह से खत्म हो गया है।

लॉकडाउन के बाद जैसे-तैसे व्यापारी उबरने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीवर के कार्य के चलते खंदक बाजार आसपास सिंचाई विभाग ने सड़कें खोद डाली। जो रहा सहा काम था वो भी खत्म हो गया। व्यापारियों ने बताया कि कार्य तेजी से खत्म करने तथा सड़क बनवाने को सांसद, विधायक, सिंचाई विभाग के अफसरों से भी फरियाद कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान न हो सका। अब मजबूरी में आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

शहर में जलभराव की समस्या जल्द होगी दूर

जल निगम की ओर से शहर में सीवरेज लाइन डाले जाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आने वाले मार्च माह के अंत तक जो कार्य बचा है वह भी पूरा होने की उम्मीद है। सीवरेज लाइन डाले जाने से शहर की जनता को काफी हद तक लाभ पहुंचेगा। लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। जगह-जगह भरने वाला पानी अब सीधे बड़ी-बड़ी सीवरेज लाइन में जाएगा।

शहर में जल निगम की ओर से सीवरेज लाइन डाले जाने का कार्य जोरो शोरो के साथ किया जा रहा है। शहर के वो इलाके जहां जल भराव की समस्या सबसे अधिक रहती थी वहां लगभग सारा कार्य पूरा हो चुका है जहां थोड़ा बहुत कार्य बचा है वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

शहर में ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड आदि क्षेत्र में छोटे-छोटे नाले नालियां होने के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था। नालियों का पानी सड़कों गलियों में आने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिसके कारण बीमारी तक फैल रही थी। निचले इलाकों में तो हालात और भी खराब हो रहे थे वहां नालियों के पानी की निकासी भी नहीं हो पाती थी, जिस कारण ये समस्या हो रही थी।

बरसात में होता है बुरा हाल

बरसात के दौरान तो ब्रह्मपुरी, जाटव गेट, लिसाड़ी रोड में और भी बुरा हाल हो जाता था यहां नाली के पानी की सही निकासी न होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। बरसात में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नालियों का पानी घरों में घुसने तक को तैयार हो जाता है जिससे लोग परेशान थे।

अब सीवरेज लाइन डल जाने के बाद से लोगों की यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर में लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड और शास्त्रीनगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। बड़ी सीवरेज लाइन डाले जाने के बाद से शहर वासियों की काफी समस्याओं का समाधान होगा।

मार्च तक पूरा होगा कार्य

जल निगम के जेई विपिन वर्मा ने बताया कि मार्च तक सीवरेज लाइन डाले जाने का कार्य पूरा हो जाएगा। सीवरेज लाइन ज्यादातर जगहों पर डाली जा चुकी है। वहां बस कुछ ही कार्य बचा है। सीवरेज लाइन डाले जाने से लोगों को काफी हद तक लाभ पहुंचेगा। उनकी समस्याएं भी दूर होंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img