Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

समाज कल्याण मंत्री ने किया दिव्यांग पूर्व सैनिकों का अभिनंदन, व्हीलचेयर किया वितरित

  • उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में आज लखनऊ में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्व. प्र.)श्री असीम अरुण ने मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा ऐसे प्रशिक्षित और प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, जिन्होंने हाल ही में अपना सुरक्षा कोर्स पूरा करके चयन प्राप्त किया है।

“समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम की मदद से फैसिलिटी मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी,जिससे विद्यालयों में अनुशासन के साथ -साथ शैक्षणिक व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके।”

69 16

असीम अरुण ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को व्हीलचेयर, ई-रिक्शा, स्कूटी इत्यादि वितरित किया। इस अवसर पर अरुण ने कहा कि हमारे सैनिक देश को विपरीत परिस्थितियों से बचाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश पर जब – जब संकट आया हमारे सैनिकों ने अपनी प्राणों की आहूति तक दे दी। केंद्र व प्रदेश सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। समाज कल्याण विभाग भी इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है। विभाग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को छात्रवृत्ति, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, डॉ हरिओम ,उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल नीलेन्द्र कुमार के साथ -साथ कई पूर्व सैनिक ,उनके आश्रित एवं युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों उनके बच्चों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img