Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

पहले टेस्ट में जीती दक्षिण अफ्रीका,  श्रीलंका को 45 रन और पारी के अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई 

  • पहले टेस्ट में जीती दक्षिण अफ्रीका 
  • श्रीलंका को 45 रन और पारी के अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई 
सेंचुरियन, एपी: दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां पारी और 45 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई।
श्रीलंका के पांच खिलाड़ी चोटिल हैं जिनमें से धनंजय डिसिल्वा दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 180 रन पर आउट हो गयी। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीत से 60 अंक मिले। श्रीलंका की तरफ से कुसाल परेरा (64) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे वाहिंदु हसरंगा (59) ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अर्धशतक जमाए जिससे हार का अंतर कुछ कम हुआ। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, वियान मुल्डेर और लुथो सिपाम्ला ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस के 199 रन की मदद से 621 रन का विशाल स्कोर बनाकर 225 रन की बढ़त हासिल की थी। इस मैच में श्रीलंका के पांच खिलाड़ी चोटिल हो गए। आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा पहली पारी में 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तेज गेंदबाज कासुन रजिता केवल 2.1 ओवर कर पाए। उनके अलावा दिनेश चंदीमल, लाहिरू कुमारा और हसरंगा भी चोटिल हुए। श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 65 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा नौ ओवर के अंदर दिनेश चंदीमल (25), निरोशन डिकवेला (10) और परेरा के विकेट गंवा दिया। इसके बाद दासुन शनाका (06) और विश्व फर्नांडो (00) भी लंच से पहले पवेलियन लौट गए। वियान मुल्डर ने इनमें से दो विकेट लिए।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...
spot_imgspot_img