Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

भारत ने मेलबर्न में किया हिसाब बराबर

  • ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की 

 मेलबर्न, भाषा: एडीलेड में मिले जख्मों पर मरहम लगाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को खेल के हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया का ‘मानमर्दन’ करते हुए आठ विकेट से जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

India

लंच के समय आॅस्ट्रेलिया को 200 रन पर आउट करने के बाद भारत को मात्र 70 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 326 रन बनाए थे। एडीलेड में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट होने से मिले जख्मों पर इस जीत से मरहम लगेगा। इसके साथ ही अपने नियमित कप्तान और आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर विराट कोहली की गैर मौजूदगी में मिली इस जीत में अजिंक्य रहाणे ने अपनी कुशल कप्तानी का लोहा मनवाने के साथ पहली पारी में शतक भी ठोका। रहाणे की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले तीनों टेस्ट में जीत दर्ज की है जिनमें दो आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक जीत अफगानिस्तान के खिलाफ मिली। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (05) और चेतेश्वर पुजारा (03) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद हालांकि शुभमन गिल (36 गेंद में 35 रन) और रहाणे (40 गेंद में 27 रन) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले गिल ने दोनों पारियों में आॅस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण को बखूबी झेलकर साबित कर दिया कि वह भविष्य के सितारे हैं। वहीं उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और पहले ही टेस्ट में प्रभावित किया। अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 136 रन से आगे खेलते हुए आॅस्ट्रेलियाई टीम 200 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 27 ओवर में दो और सिराज ने 21.3 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। दोनों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए संयम से काम लिया और सपाट पिच पर बहुत प्रयोग की कोशिश नहीं की।  रविचंद्रन अश्विन ने 37.1 ओवर में 71 रन देकर दो विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। आॅस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन दूसरी नई गेंद का सामना नहीं कर सके। ग्रीन ने 146 गेंद में 45 रन बनाए जबकि कमिंस ने 103 गेंद में 22 रन की पारी खेली।  रहाणे ने चौथे दिन सुबह बुमराह से तीन ओवर का स्पैल ही कराया क्योंकि गेंद पुरानी होने से मदद नहीं मिल रही थी। इसके बाद उन्हें हटा दिया ताकि वह दूसरी नई गेंद से तरोताजा होकर गेंदबाजी कर सके। बुमराह ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए दूसरी नई गेंद से कमिंस का विकेट लिया। उनके बल्ले और जबड़े के बीच उछली गेंद को दूसरी स्लिप में मयंक अग्रवाल ने लपका।  ग्रीन ने सिराज को पूल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन मिडविकेट पर जडेजा ने कैच लपक लिया। इसके बाद सिराज ने नाथन लियोन को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया।  पहले सत्र में भारतीयों ने ढीली गेंदें नहीं फेंकी लेकिन आक्रमण खतरनाक भी नहीं दिखा। इसका श्रेय ग्रीन और कमिंस को भी जाता है जिन्होंने कोई जोखिम नहीं लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img