जनवाणी संवाददाता |
कैराना : शासन की मंशा के अनुरूप एसपी अभिषेक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने फरियादियी समस्याएं सुनी।।
चुनाव आचार संहिता के कारण पिछले 3 महीने से थाना समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया जा रहा था। शनिवार को एसपी अभिषेक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने जमीनी विवादो, लड़ाई झगड़े के मुकदमों में कार्रवाई ना होने व अन्य विभागों से सम्बंधित समस्याएं सुने। एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

