Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एसपी ने 110 ग्राम चौकीदारों को डंडा व स्वेटर दिए

  • एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने ग्राम प्रहरी के साथ नगर में निकाला पैदल मार्च

जनवाणी ब्यूरो

बिजनौर: रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड मे एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जनपद के 110 ग्राम प्रहरी (चौकीदार) को डंडा व स्वेटर का वितरण किया। एसपी ने सभी को उनके कार्यों के प्रति अवगत कराया।

एसपी ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग है। कानून व्यवस्था बनाये रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। क्षेत्र के सभी प्रहरियों से छोटी-बड़ी सूचना के संबंध में तत्काल बीट कांस्टेबल, हल्का प्रभारी व थाना प्रभारी को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

50 8

उन्होने कहा कि चौकीदार किसी भी बीट कांस्टेबल व हल्का प्रभारी से कम नही होता है। कार्यक्रम में एएसपी सिटी व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ अलग-अलग स्थानों से होकर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च मे उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान मिशन शक्ति व जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया।

51 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img