Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव से पहले सपा ने दी मनोज चौधरी को जिले की कमान

  • अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान को हटाया
  • पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को फिर मनोनीत किया जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

मुख्य संवाददाता |

बागपत: समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बागपत जनपद में बदलाव कर दिया है। समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बिल्लू प्रधान को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिनों के अंदर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का काम करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बागपत जनपद में बदलाव कर दिया है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने वर्तमान जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान को पद से हटाकर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

नरेश उत्तम ने निर्देश दिए कि संगठन को मजबूत किया जाए और वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर 15 दिन में कार्यकारिणी का गठन किया जाए। मनोज चौधरी ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीसरी बार उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की नीति के अनुसार कदम बढ़ाया जाएगा।

तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनोज

समाजवादी पार्टी ने बिल्लू प्रधान को हटाकर मनोज को इस बार तीसरी बार जिले की कमान सौंपी है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज चौधरी को अप्रैल 2017 में जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था। उसके बाद अक्टूबर 2018 को फिर से जिले की कमान मनोज को ही सौंपी गई थी। उसके बाद 2019 में बिल्लू प्रधान को जिले की कमान सौंपी गई थी। अब पार्टी हाईकमान ने फिर मनोज पर भरोसा जताया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img