Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

बैंकों की हड़ताल से 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

  • विभिन्न मांगों को लेकर सभी सरकारी बैंक के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
  • बैंक बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी परेशानी, आज खुलेंगे बैेंक
  • कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को वेतन वृद्धि, नई पेंशन योजना, निजीकरण को निरस्त करने सहित आदि मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मांगों को पूरा करने की मांग की।

मांग के पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे। बैंकों के बंद होने से उपभोक्ताओें को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा और बुधवार को बैंक खुलेंगे। दो दिन की बैंकों की हड़ताल होने से 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।

यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने वि•िान्न मांगों को लेकर बैंकों पर ताला जड दिया और हड़ताल पर चले गए। बैंक कर्मचारी 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, पांच दिवसीय बैंकिग, नई पेंशन योजना को खत्म करना, पारिवारिक पेंशन में सुधार करना, स्पेशल अलाउंस को बेसिक वेतन में समायोजित करना, पेंशन का उदयनीकरण, बिना सीमा के सेवानिवृत्ति लाभों पर आयकर से छूट, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे तय करना आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

केन्द्र सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है और हर बार आश्वासन देकर उनको टरका दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाले है।

हड़ताल में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नेशनल, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंघ बैंक, एक्सिस बैंंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित आदि सरकारी बैंकों में हड़ताल रही और सभी कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उपभोक्ता रहे परेशान

मंगलवार को सभी बैंकों की हड़ताल होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि उपभोक्ता बैंकों में लेनदेन करने के लिए गए थे। जब वह बैंक पर पहुंचे तो वहां ताला लटका देखा तो वापस लौटना पड़। उनका लेनदेन मंगलवार से शुृरू होगा।

120 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित

दो दिन की हड़ताल में जनपद के सभी सरकारी बैंकों की हड़ताल रहने से करीब 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। एलडीएम प्रदीप बसंत थोरात ने बताया कि बुधवार को बैंक खुलेंगे। जनपद में रोजाना 60 करोड़ का लेनदेन, चेक आदि होता था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img