Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एसपी ने पांच हेड कांस्टेबलों को स्टार लगाकर किया पदोन्नत

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला/शामली: पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि प्रदेश में करीब 6000 हेड कांस्टेबल को उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। जनपद में 48 मुख्य आरक्षी को उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक सादे समारोह में एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी ओपी सिंह ने स्टार लगाकर सभी को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी उपनिरीक्षक को उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाए जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि अब सभी को अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। वहीं प्रगति पब्लिक स्कूल कांधला में भी एक कार्यक्रम हुआ।

जिसमें कांधला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शौकीन खान, ओमेंद्र कुमार, राम कुमार त्यागी, सुखबीर, सुंदर सिंह को एसपी-एएसपी ने स्टार लगा कर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। कार्यक्रम में कस्बे के व्यापारी अंकुर अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. रश्मिकांत ने भी एसपी, एएसपी, सीओ, कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी, कैराना प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा सहित पदोन्नत हुए पांचों उप निरीक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन खन्ना ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img