जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी ने कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस महकमें में फेर बदल किया है। एसपी ने 13 एसआई के तबादले किए है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने एसआई मनोज कुमार को थाना नांगल से प्र.चौ.जाटान कोतवाली नगर, श्यामवीर सिंह को प्र.चौ.जाटान से थाना अफजलगढ़, अरविंद कुमार भदौरिया को अफजलगढ़ से थाना नगीना देहात, ललित मोहन शर्मा को थाना कोतवाली नगर से प्र.चौ.अम्हेड़ा हल्दौर, चंद्रवीर सिंह को प्र.चौ.अम्हेड़ा हल्दौर से प्रभारी कस्बा किरतपुर, राजीव शर्मा को प्रभारी कस्बा किरतपुर से प्रभारी चौकी जलालाबाद नजीबाबाद, बलराम सिंह को प्रभारी चौकी जलालाबाद नजीबाबाद से थाना नांगल, आजादार हुसैन को थाना नूरपुर से प्रभारी कस्बा मंडावर, शहजाद अली को प्रभारी कस्बा मंडावर से थाना नूरपुर, जयपाल सिंह को थाना हल्दौर से रिट सैल, मुनेश कुमार को रिट सैल से थाना नहटौर, देवेंद्र कुमार को स्योहार से वरिष्ठ एसआई स्योहारा, सुमित राठी को थाना नूरपुर से प्रभारी चौकी गोरक्ष धाम नूरपुर तबादला किया गया।

