Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

वैश्य समाज ने किया रालोद की प्रदेश महासचिव का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: वैश्य समाज बड़ौत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में रालोद की प्रदेश महा सचिव पायल माहेश्वरी को वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पायल माहेश्वरी पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सोमवार को बड़ौत नेहरू रोड पर समाजसेवी एवं रालोद नेता डा. योगेश जिंदल के आवास पर आयोजित सम्मान समरोह में पायल माहेश्वरी पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पायल माहेश्वरी ने कहा कि वैश्य समाज को भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगे आना चाहिए। अच्छे लोगों की समाज और राजनीति में दोनो जगह जरूरत होती है। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज संख्या बल के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सभी संगठनों को वैश्य समाज के लिए अधिक से अधिक अवसर देने चाहिए।

वरिष्ठ समाजसेवी और रालोद नेता डा.योगेश जिंदल ने कहा कि समाज एवं राजनीति को पायल माहेश्वरी जैसी ईमानदार, कुशल और ऊजार्वान राजनेता की हमेशा जरूरत है। वैश्य समाज उनका पूरा सहयोग करेगा। व्यापारी नेता अमित अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज जाग चुका है। अब राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी वैश्य समाज करेगा। समिति महामंत्री अमित माहेश्वरी ने भी पायल माहेश्वरी के कराए गए कार्यों का बखान किया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल महासंघ के संरक्षक मनोज गोयल ने की और संचालन समिति डा योगेश जिंदल ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, बिट्टू गर्ग, राममोहन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, सरिता जिंदल, नेहा गोयल, शिक्षक नेता सचिन गुप्ता, व्यापारी नेता भूपेश बब्बर, व्यापारी नेता अनुराग जैन, नितिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, रोबिन गोयल, अंकुर जिंदल आदि भी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img