Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

पेस्टीसाइड-किराना की दुकानों में सेेंध लगाकर नगदी-सामान चोरी

  • किरयाना की दुकान से साढ़े चार लाख की नकदी-सामान चोरी
  • पेस्टीसाईड की दुकान में लगे कैमरों में इशारे से दी धमकी

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पेस्टीसाईड और किराना की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए चोरों ने किराना की दुकान से करीब साढ़े चार लाग की नगदी और सामान चोरी कर लिया। वहीं पेस्टीसाईड की दुकान में कई स्थानों पर तोड़फोड़ करने के बावजूद दुकान में कुछ नहीं मिलने पर चोरों ने वहां लगे सीसी कैमरों में हाथ के इशारे से धमकी भरा संदेश दिया है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की।

थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कस्बा निवासी अनुप गर्ग पुत्र त्रिभुवन गर्ग की किराना की दुकान है। रविवार की देर रात चोर दुकान की छत में लगे जाल को तोड़कर दुकान में घुस गए जहां से गल्ले में रखी लगभग साढ़े चार लाख की नकदी, कीमती सामान चोरी कर लिया। अनुप गर्ग ने बताया कि सुबह आढ़तियों को देने के लिए रुपये गिनकर रखे गए थे जो चोरी हो गए।

07 19

इसके अलावा भी दुकान के गल्ले में खुले पैसे थे जो चोर चोरी कर ले गए। इसी के पास ही समाज सेवी अनमोल गर्ग पुत्र अवधेश गर्ग की पेस्टीसाईड की दुकान है। यहां पर चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाई और भीतर घुस गए। चोरों ने यहां एक के बाद एक कर दीवारों में तोड़फोड़ की। परंतु दुकान में कुछ भी न मिलने पर एक बदमाश दुकान में बने आफिस की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए।

आफिस में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार बदमाश ने दराज आदि में कीमती सामान की तलाश की। परंतु यहां भी बदमाश को कुछ नहीं मिला। वहीं सूचना पर थानाभवन ने घटना का जायजा लेकर पूछताछ की थी। शाम के समय एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी की। एएसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने को थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।

सीसी कैमरे में धमकी संदेश देता दिखा बदमाश

समाज सेवी अनमोल गर्ग ने तहरीर में बताया कि सीसी कैमरों में बदमाश पिस्टल का फायर करने की मुद्रा में हाथ का इशारा करता दिखाई दे रहा है। जैसे धमकी भरा संदेश दे रहा हो। अनमोल गर्ग ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

आफिस में रखा लैपटाप नहीं छुआ

आश्चर्य की बात है कि अनमोल गर्ग के आफिस में रखा कीमती लैपटॉप बदमाश ने चोरी नहीं किया। उल्टे बदमाश के जूतों के निशान लैपटोप पर दिखाई दिए अर्थात बदमाश ने लैपटोप पर कई बार पैर रखे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img