जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: राखी मैमोरियल विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत शिविर का द्वितीय दिवस स्वच्छता एवं खुले में शौच मुक्त सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम भज्जावाला मैं रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या शर्मा ने छात्र एवं छात्राओं तथा ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा की अगर बीमारियों से बचना है तो हमें अपने आसपास और स्वयं को साफ रखना होगा तथा शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए तथा कुमारी नजमा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक निवास करता है।
एक स्वच्छ समाज में ही स्वस्थ मनुष्य रह सकता है तथा इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कुमारी अदिति दिवाकर ने भी ग्राम वासियों को तथा छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में यस्वनी, सुभाना, खुशी, आयुष गौड़ आदि ने प्रतिभाग किया।

