Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

छात्राएं सशक्त बनने के लिए स्वस्थ रहें: डाक्टर नीलम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के तहत ‘महिला सशक्तिकरण बिना उत्तम स्वास्थ्य के सम्भव नहीं’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को अनेकों प्रकार से जागरुक किया गया।

सोमवार को शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची महिला चिकित्सक नीलम शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को स्वावलंबी व स्वास्थ रहने के लिए हमेशा जागरुक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में हम कोई भी लक्ष्य उत्तम स्वास्थ्य के बिना नहीं प्राप्त कर सकते।

इसके लिए उन्होंने सवेरे व्यायाम करने और उचित पोषण की सलाह दी। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर डाक्टर से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. नीलम शुक्ला ने छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य पोषण से संबंधित समस्याओं पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने छात्राओं को कहा कि वह अपने स्वास्थ्य पोषण के प्रति सजग रहें। इस मौके पर मुन्नी सिंह, रेनू बाला, संगीता, मोनिका बंसल, तनु सैनी आदि मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img