जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिला कांग्रेस कमेटी ने गन्ने के दाम 500 रुपये करने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने धान क्रय केंद्र चलाने, बिजली का बिल माफ करने और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार ने किसान मजदूर विरोधी सरकार को बर्खास्त करने को जरुरी बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया, कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर भाजपा सरकार को किसान मजदूर विरोधी करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। सरकार के रवैये से तंग आकर किसान आत्महत्या कर रहे है।
ऐसी किसान मजदूरी विरोधी सरकार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व राज्य मंत्री ओमवती और पूर्व आईएएस आरके सिंह सहित अन्य कांग्रेस वक्ताओं ने धान के क्रय केंद्र चलाने, बिजली का बिल माफ करने, गन्ना पेराई सत्र शीघ्र शुरू करने और गन्ने के दाम 500 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की।

इसके अलावा महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान, मनीष त्यागी, मीनू गोयल, धर्मवीर सिंह, इरफान अंसारी, गुलशन कुमार, ओमप्रकाश सिंह, कुल मणि त्यागी, राजवीर सिंह सैनी, हुकम सिंह, हाजी नसीम अंसारी, उमेश कुमार, परवेज आलम, रोहित कुमार, गौरव शर्मा, सुधीर कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे

