जनवाणी संवाददाता |
शामली : शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने अलसुबह परेड के दौरान पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। भोजनालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाए जाने समेत सफाई का ख्याल रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार की परेड के दौरान एसपी अभिषेक ने पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। परेड सलामी के दौरान परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट व ड्रिल का मुआयना किया गया। पुलिस लाइन में कर्मचारियों के मैस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस निरीक्षण में पुलिस लाईन की परिवहन शाखा व यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की जानकारी भी की गयी। यूपी-112 के वाहनों में मौजूद उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद महोदय द्वारा अर्दली रूम में रजिस्टर चैक किये गये एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

