Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत केस: बहन श्वेता ने पीएम मोदी से की यह अपील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल, पिछले दिन कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह के द्वारा किए गए एक दावे ने सबको हिला कर रख दिया है। रूपकुमार ने दावा किया था कि ‘सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई….।’ उनके इतना कहते ही हर तरफ सनसनी मच गई है और दोबारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिर से एक सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रूप कुमार की इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।

07 15

साल 2020 में अपने फ्लैट में मृत पाए गए अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इस लड़ाई में श्वेता को रूपकुमार के द्वारा किए इस दावे में एक उम्मीद की किरण दिखी है। ऐसे में श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के केस में इतना बड़ा खुलासा करने वाले रूपकुमार शाह के लिए सुरक्षा की मांग की है। अभिनेता की बहन ने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

श्वेता ने ट्वीट कर कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट की सुरक्षा की मांग करते हुए लिखा, ‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि रूप कुमार शाह की सुरक्षा सुनिश्चित हो।’ इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीट में श्वेता ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा, ‘अगर इस एविडेंस में एक परसेंट भी सच्चाई है तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से देखे। हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे और सच क्या है बाहर लाएंगे। अभी तक इस केस में हमें क्लोजर नहीं मिला है और यह देखकर हमारे दिल में दर्द होता है।’

आपको बता दें, बीते दिन कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी के सदस्य रूपकुमार शाह ने एएनआई से बातचीत के दौरान अभिनेता की मौत पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया, ‘ 14-15 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया था, तो वह ड्यूटी पर थे। सुशांत की बॉडी पर बहुत सारे चोट के निशान थे, जिन्हें सीनियर्स ने नजरअंदाज कर दिया था। मैंने जब बॉडी देखी थी तभी समझ गया था कि यह हत्या है। सुशांत की गर्दन, हाथ और पैर पर अजीब निशान थे। गर्दन पर जो निशान था वह हैंगिंग का नहीं, बल्कि खींचे जाने और रगड़ का था, जैसे कोई तड़पता है।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img