जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों को बिजली, पेयजल सड़क व अन्य तमाम अच्छी सुविधाएं मिले इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ग्राम गाड़ोवाली में पानी की टंकी का उदघाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का स्वागत किया।
विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी कोई भी समस्या लंबित नहीं रहेगी जो भी समस्याएं वह उनके सामने रखेंगे वह जिस स्तर से भी हल हो सकती है । उसे हल कराया जाएगा। उनके सामने गन्ना तौल केंद्र के कुछ मामले आए थे। गन्ना किसानों की समस्याएं जानकर यह मामले हल करा दिए गए हैं।
जिन गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है उनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है कुछ नई सड़कों के प्रस्ताव भी हैं। कुछ बड़ी सड़कों का डामरीकरण होने जा रहा है। जिन गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती थी वहां पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गाड़ोवाली में पानी की टंकी लगने से निश्चित रूप से ग्रामीणों को आसानी से पानी उपलब्ध होगा। विधायक, सांसद निधि से तमाम कार्य हो रहे हैं। राज्य, जिला योजना से भी क्षेत्र में काफी कार्य कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत की ओर से भी काफी कार्य हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गन्ने के बकाया भुगतान में जल्द से जल्द तेजी आए। इस संबंध में शासन स्तर पर बातचीत की गई है। क्षेत्र में कहीं पर भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि ग्रामीणों के सामने जो भी दिक्कत होती है। वह उन्हें फोन पर भी बता सकते हैं और उनसे सीधे मिलकर भी पूरा मामला उनके समक्ष रख सकते हैं।
किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा जो भी फरियादी आएगा। उसकी समस्या का निस्तारण समय रहते हैं कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, ग्राम प्रधान तालिब हुसैन, भाजपा जिला मंत्री आशु चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चौहान, अलीशेर, मोहब्त अली, कुर्बान अली, दिलशाद अली, मेहरबान, इकराम, चन्दकिरण, रेणु चौधरी, पंकज, विनीत चौधरी, अंकित चौहान, मोहित चौधरी आदि काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

