Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

तबस्सुम, नाहिद पर लगी गैंगस्टर हटाने की मांग की मांग

  • कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
  • क्षेत्र के गांव तिसंग में पंचायत का किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: क्षेत्र के गांव तिसंग मे एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कैराना विधायक नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत लोगों पर लगाई गई गैगस्टर को हटाने और तीन काले कृषि कानूनों को हटाने की मांग की गई। पंचायत में क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।

रविवार की शाम क्षेत्र के गांव तिसंग मे ग्राम प्रधान राफा के आवास पर एक पंचायत का आयोजन किया । जिसमें कैराना विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पूर्व सासंद तबस्सुम हसन समेत पार्टी के दर्जनों लोगों पर लगाई गैगस्टर को हटाने के था ही सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।

पंचायत में वक्ताओ ने कहा कि विधायक नाहिद हसन व उनकी मां एक सम्मानित परिवार से है। उन पर इस तरह की कार्यवाही गलत है सरकार को गैंगस्टर हटानी चाहिए। कृषि कानूनों के विरोध में तीन महीने से चल धरने का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की गई कि किसान बिल वापस होने चाहिए। पंचायत की अध्यक्षता ताज हसन ने की।

इस अवसर पर हाजी अख्तर, हाजी सुदा, हाजी हारुन, रुकमा, लियाकत,शोकत, अबलु, गुरु चरन सिंह, सुक्खा सिंह, बिक्कर सिंह, कामिल, अय्युब, सादा प्रधान, फियाजा, ताज हसन, बाबर, सुलेमान, इश्लाम, डॉ रुफल, मतलूब, जाहीद नौशाद, तसवर, माकीन, सादाब, उस्मान, साजिद, जुलफान, सुलेमान, सादीन सरपंच, नासीर, युसुफ, जिन्दा,सुक्का सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img