Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

होली के उल्लास में रखें अपनों का ख्याल

  • लापरवाही से आंखों और त्वचा को हो सकता है नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रंगों के त्योहार होली का सभी को बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार रहता है। होली से जुड़ा है रंग गुलाल, लेकिन रंग खेलते हुए अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए तो आपकी आखों और त्वचा को नुकसान हो सकता है। आवश्यकता है बस थोड़ी सी एहतियात बरतने की है। आम तौर पर होली पर्व पर मिलावटी रंगों की बिक्री भी शुरू हो जाती है। आम उपभोक्ता इन रंगों की पहचान नहीं कर पाते और सगे-संबंधियों के बीच खुशी मनाते इन्हीं का प्रयोग करते हैं।

इससे त्वचा पर विपरीत प्रभाव शुरू हो जाता है। रंग खेलने से पहले कुछ सावधानियां रखकर इनके बुरे असर से बचा जा सकता है। रंग आंखों में चले जाएं तो कार्निया को नुकसान पहुंच सकता है। फिजीशियन डॉ. तनुराज सिरोही बताते हैं कि गुलाल में ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं, जो यदि आंखों में चले जाएं तो कार्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्नियल एब्रेशन ऐसी ही एक इमरजेंसी होती है,

11 7

जहां आंखों से निरंतर पानी गिरता रहता है और दर्द भी बना रहता है। यदि ध्यान न दिया जाए तो आंखों में संक्रमण या अल्सर हो सकता है। होली पर गुब्बारों के इस्तेमाल से आंखों में अंदरूनी रक्स्राव हो सकता है या किसी प्रकार की भी चोट लग सकती है। आंखों को किसी प्रकार का खतरा हो, उससे पहले आप किसी अच्छे नेत्र रोग विशेषज्ञ से अवश्य ही संपर्क करें।

ये बरतें सावधानी

  • कोई रंग लगाने आए तो अपनी आंखों को बंद रखें।
  • आंखों पर चश्मा लगाए, जिससे खतरनाक रंगों के रसायन से आपकी आखें बच सकें।
  • सिर पर टोपी या हैट लगाएं, जिससे बाल रंग लगने से बचे।
  • बच्चों को गुब्बारों से खेलने के लिए उत्साहित न करें, क्योंकि गुब्बारे आखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • अपने रंग लगे हाथों को आखों के पास न ले जाएं। आंखों को मसलने या रगड़ने की गलती भी न करें ।
  • चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाएं ताकि रंग आसानी से निकल जाए।
  • यदि आंखों में कोई रंग चला जाए तो तुरंत पानी के छीटे मारें ।

होली आज, मौसम रहेगा साफ

मोदीपुरम: होली का त्योहार आज है और मौसम भी साफ रहेगा। मौसम विभाग ने होली पर मौसम के साफ रहने का अनुमान जारी किया है। अभी तीन चार दिन तक मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप भी अच्छी रहेगी। वहीं, हवा के चलने से प्रदूषण से भी राहत रहेगी।

मंगलवार को भी मौसम सुबह से ही साफ रहा। दिन में हवा चली और धूप अच्छी रही। अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। बुधवार को होली के अवसर पर भी मौसम के साफ रहने से होली खेलने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम साफ रहने से होली खेल सकेंगे और तेज धूप में भी हुड़दंग कर सकेंगे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.6 न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। रात में थोड़ी नमी का असर बना रहेगा। इसके अलावा हवा के चलने से मेरठ की हवा अभी साफ है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। जबकि गंगानगर में 185, जयभीमनगर में 148 और पल्लवपुरम में 196 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img